Tata Ace, Intra, Carry Body, जोधपुर
छोटी कमर्शियल गाड़ियों — टाटा ऐस, टाटा इंट्रा, मारुति सुज़ुकी कैरी और अशोक लेलैंड दोस्त — की कंटेनर और कैरियर बॉडी दईजर, जोधपुर में बनती है। हर गाड़ी की ज़रूरत के हिसाब से अलग डिज़ाइन।
बॉडी के प्रकार
- कंटेनर बॉडी — माल ढका और सुरक्षित रखने के लिए
- कैरियर / जाली बॉडी — हल्का और खुला विकल्प
छोटी गाड़ी में वज़न का हिसाब
छोटी गाड़ी पर बॉडी जितनी भारी होगी, माल ढोने की क्षमता उतनी कम होगी। इसलिए बॉडी की मज़बूती और वज़न का संतुलन ज़रूरी है। हमारे Rate Calculator में हर विकल्प के साथ उसका वज़न भी दिखता है।
हमारा काम करने का तरीका
- JSW / Tata / AMNS पैकेट माइल्ड स्टील, 10 से 14 गेज की शीट
- मज़बूत आर्क वेल्डिंग और एपॉक्सी रेड ऑक्साइड प्राइमर
- गाड़ी की कमानी और चेसिस पर संतुलित वज़न
सवाल-जवाब
Tata Ace पर कौन-सी बॉडी ठीक रहती है?
माल को बारिश-धूल से बचाना हो तो कंटेनर बॉडी, और जल्दी लादना-उतारना हो तो कैरियर / जाली। अपना काम बताएं, हम सुझाएंगे।
बॉडी का वज़न कितना होगा?
वज़न बॉडी के डिज़ाइन और शीट के गेज पर निर्भर करता है। Rate Calculator में हर विकल्प का वज़न देख सकते हैं।
क्या बड़ी गाड़ी की बॉडी भी बनती है?
हम 11 फ़ीट तक की गाड़ियों पर काम करते हैं। देखें Body Workshop।