New Mahadev Engineering Works कॉल करें

Privacy Policy

यह वेबसाइट New Mahadev Engineering Works (दईजर, जोधपुर) की है। आख़िरी बदलाव: 18 अक्टूबर 2026।

हम क्या जानकारी लेते हैं

इस वेबसाइट पर कोई फ़ॉर्म, अकाउंट या लॉगिन आम विज़िटर के लिए नहीं है। हम आपका नाम, फ़ोन नंबर या गाड़ी का नंबर नहीं माँगते, और न ही सेव या स्टोर करते हैं।

कॉल और WhatsApp

कॉल या WhatsApp बटन दबाने पर आपका फ़ोन अपने आप कॉल या WhatsApp खोलता है। बातचीत और भेजी गई फ़ोटो सीधे आपके और दुकान मालिक के बीच रहती है, वेबसाइट या किसी डेटाबेस से होकर नहीं गुज़रती।

थर्ड-पार्टी सेवाएं

यह वेबसाइट Google Fonts, Google Maps और Google Firebase (गैलरी की फ़ोटो की सूची लाने के लिए) इस्तेमाल करती है। गैलरी की फ़ोटो एक इमेज-होस्टिंग सेवा से दिखाई जाती हैं। इन सेवाओं को पेज खोलते समय आपका IP पता जैसी सामान्य तकनीकी जानकारी मिल सकती है, और ये अपनी-अपनी गोपनीयता नीति के तहत काम करती हैं।

ब्राउज़र स्टोरेज

Rate Calculator पेज साइट का कंटेंट कुछ मिनट के लिए आपके ब्राउज़र में अस्थायी रूप से रखता है ताकि पेज जल्दी खुले। इसमें आपकी कोई निजी जानकारी नहीं होती।

सवाल

कोई भी सवाल हो तो कॉल करें: 90797 81640, या WhatsApp करें: 90797 81640।